Read Time:1 Minute, 12 Second
Gold-Silver Price 23 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज रविवार, 23 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में दो दिनों के उछाल के बाद आज ठहराव देखने को मिला। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत पर ही स्थिर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, लगातार उछाल के बाद आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में गिरावट देखने को मिल रही है। तो,आइये जानते हैं, रविवार, 23 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं। गुड रिटर्न्स’ वेबसाइट के अनुसार, 23 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 52,100 रुपए है। यह अपने कल के भाव पर ही स्थिर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,800 रुपए है। यह भी अपने एक दिन पहले की कीमत पर ही है। वहीं, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज गिरावट देखने को मिल रही है।